चेकिंग अभियान -चैत्र नवरात्र को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मां पूर्णागिरि धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान 3 सामग्रियों का लिया सैंपल।
टनकपुर(चम्पावत)। चैत्र नवरात्र को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून के आयुक्त और जिला अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को मां पूर्णागिरि धाम के काली मंदिर भैरव मंदिर टुन्यास,ठुलीगाड़ , मुख्य मंदिर ,के समीप लगीं सभी खाद्य प्रतिष्ठानों एवं भंडारों का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें खाद्य सामग्री के कुल 4 सैंपल जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया जिसमें बंद पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, मसाले शामिल हैं वहीं भैरव मंदिर के समीप एक भोजनालय में पूर्व में दिए गए चेतावनी के बाद भी बिना ढककर रखी जलेबी को तत्काल नष्ट कराया गया खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने सभी व्यापारियों को खाघ सामग्री को ढकने के साथ बंद पैकेट में एक्सपायरी डेट सामग्री को न बेचने के निर्देश दिए वहीं प्रतिष्ठान में साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। विभाग ने साफ कहा है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा, और निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने टनकपुर बनबसा के सभी व्यापारियों से अपील की है खाद्य कारोबारी व्रत को ध्यान में रखते हुए कुट्टू का आटा सहित अन्य सामग्रियों के उचित रखरखाव और स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समस्त विक्रेता केवल FSSAI मानकों के अनुरूप ही सामग्री का विक्रय करें। सभी सीलबंद पैकेटों पर निर्माण तिथि (MFG), एक्सपायरी डेट, विनिर्माता का पूर्ण पता और FSSAI लाइसेंस नंबर का अंकन अनिवार्य है। वे त्यौहारों के समय केवल उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री ही बाजार में लाएं। विभाग द्वारा यह विशेष चेकिंग अभियान पूरे नवरात्र के दोरान निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी सहायक दिनेश फर्त्याल सहित अन्य विभागीय लोग मौजूद रहे।

