मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार को जनपद चम्पावत के भ्रमण पर, शारदा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास, बनबसा में करेंगे बजट पूर्व संवाद।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार को जनपद चम्पावत के भ्रमण पर, शारदा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास, बनबसा में करेंगे बजट पूर्व संवाद।

टनकपुर / बनबसा। प्रदेश के ​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जनपद चम्पावत के भ्रमण पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री टनकपुर में ‘शारदा कॉरिडोर’ जैसी महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास करेंगे, वहीं विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।

प्रमुख कार्यक्रमो का विवरण:…

मुख्यमंत्री धामी द्वारा शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास किया जायेगा, वो प्रातः 10:50 बजे शारदा घाट, टनकपुर पहुंचेंगे। यहाँ वे बहुप्रतीक्षित शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में जनता के साथ सम्मिलित होंगे। बजट पूर्व संवाद:- टनकपुर के पश्चात मुख्यमंत्री बनबसा स्थित NHPC विश्राम गृह जाएंगे। यहाँ दोपहर 12:00 बजे से 01:45 बजे तक आगामी बजट के संबंध में ‘बजट पूर्व संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनपद उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page