बालगीत दिवस प्रतिभागियों का हुआ सम्मान, बालगीत प्रस्तुति के लिए सम्मान पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, बालगीत बच्चों के व्यक्तित्व विकास, भाषा-संवर्धन, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार ।

खबर शेयर करें -

बालगीत दिवस प्रतिभागियों का हुआ सम्मान, बालगीत प्रस्तुति के लिए सम्मान पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, बालगीत बच्चों के व्यक्तित्व विकास, भाषा-संवर्धन, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार ।

➡️ बालगीत बच्चों ने गाए, सबके मन के मोर नचाए!

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार कों पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विगत 02 मई को आयोजित ‘बालगीत दिवस’ कार्यक्रम के प्रतिभागियों के सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में खटीमा, ऊधम सिंह नगर से पधारे बालगीत दिवस के संस्थापक रावेंद्र कुमार ‘रवि’ मुख्य अतिथि तथा बालगीत दिवस कार्यक्रमों की राष्ट्रीय संयोजक युवा बालसाहित्यकार नूरेनिशाँ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनीता जोशी ने की।

कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए रावेंद्र कुमार ‘रवि’ ने कहा कि बालगीत बच्चों को मोबाइल की बढ़ती लत से दूर कर साहित्य, संगीत और रचनात्मकता से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बालगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, भाषा-संवर्धन, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार हैं। राष्ट्रीय संयोजक नूरेनिशाँ ने भी बच्चों को बालगीतों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बिंदु चंद को बालगीत प्रेरक आयोजक सम्मान, डॉ. नीलम पांडेय को बालगीत प्रेरक संयोजक सम्मान तथा रेखा पाल व विमला खड़ायत को बालगीत प्रेरक निर्णायक सम्मान प्रदान किया गया। बालगीत प्रस्तुति में कक्षा 8 की लक्ष्मी एवं कक्षा 6 की आरुषि (प्रथम) को विशिष्ट प्रस्तुति सम्मान, कक्षा 8 की कविता शुक्ला को प्रभावशाली प्रस्तुति सम्मान, कक्षा 8 की साक्षी एवं नूतन को मधुर स्वर सम्मान, कक्षा 6 की आरुषि (द्वितीय) को आत्मविश्वास सम्मान, कक्षा 8 की पूजा कुमारी को श्रेष्ठ उच्चारण सम्मान, कक्षा 6 की गरिमा लोहानी को सुरमय प्रस्तुति सम्मान, कक्षा 6 की निधि को प्रभावशाली प्रस्तुति सम्मान, कक्षा 8 की पूर्वी आर्या को उत्कृष्ट अभिव्यक्ति सम्मान तथा कक्षा 6 की सुकृति को रसमय प्रस्तुति सम्मान प्रदान किया गया।

सभी सम्मान-पत्र बालगीत दिवस के संस्थापक रावेंद्र कुमार ‘रवि’ एवं राष्ट्रीय संयोजक नूरेनिशाँ द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर रावेंद्र कुमार ‘रवि’ ने अपना लोकप्रिय बालगीत- “ताऊ की गोदी में चढ़कर मेला जाएँगे, मेले से हम खूब खिलौने लेकर आएँगे”..सुनाकर खूब वाहवाही प्राप्त की। वहीं नूरेनिशाँ ने अपना बालगीत- “खुश होकर खिल जाते फूल, सबके मन को भाते फूल”..प्रस्तुत कर बच्चों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. नीलम पांडेय ने किया तथा आयोजक बिंदु चंद ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page