टनकपुर में अटल जयंती शताब्दी वर्ष पर स्वच्छता अभियान किया गया आयोजित, स्वच्छता का लिया संकल्प।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में अटल जयंती शताब्दी वर्ष पर स्वच्छता अभियान किया गया आयोजित, स्वच्छता का लिया संकल्प।

टनकपुर। (चम्पावत)। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बुधवार को भाजपा टनकपुर मंडल द्वारा शास्त्री मूर्ति स्थल एवं भाजपा कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और स्वच्छ, सशक्त भारत के उनके संकल्प को स्मरण करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के मूल्यों का प्रतीक रहा है, जिन्हें आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

स्वच्छता अभियान में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश कॉलोनी, रीता कलखुड़िया, विनोद गड़कोटी, प्रकाश मेहर, महिला मंडल अध्यक्ष अनीता तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुवसिर अली, शशांक गोयल, गिरीश शर्मा, कोमल गिरी, किरन गहतोड़ी, ममता गंगवार, गीता बिष्ट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page