उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के संदीप खर्कवाल के असामायिक निधन पर जताया शोक।

खबर शेयर करें -

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के संदीप खर्कवाल के असामायिक निधन पर जताया शोक

रविवार की सुबह ज्ञानखेड़ा टनकपुर निवासी रोडवेज में विशेष श्रेणी परिचालक संदीप खर्कवाल का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में निधन हो गया। वो अपने पीछे एक बेटा, बेटी, पत्नी और माँ को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके असमायिक निधन पर ज्ञानखेड़ा सहित परिवहन निगम कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी।

उनके निधन पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मनोज मिश्रा, शेर सिंह बिष्ट, रवि शर्मा, हरीश जोशी , धीरज फर्त्याल, प्रयाग सिंह, गौरव , दिनेश भट्ट, दीवान सिंह,जॉन मैसी सहित तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों नें शोक संवेदना व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page