टनकपुर के शारदा घाट में नहाने के दौरान डूब रहे यूपी के दो तीर्थयात्रियों को पुलिस टीम ने बचाया, सुरक्षित साथियों के किया सुपुर्द।
टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को मां पूर्णागिरि दर्शन को अपने मित्रो के संग यूपी से आये दो युवक शारदा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में डूबने लगे। जिन्हें पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए डूबने से बचा लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अमन पुत्र रामदेव ( 19) और अंकित पुत्र गुड्डू ( 19) निवासी ग्राम एवं पोस्ट ऑफिस रोसर , हरदोई बाई पास, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश को शारदा घाट पर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में डूबने लगे जिन्हे पुलिस टीम ने सकुशल बचा लिया गया, और उनके मित्रों सोहन और धीरज सिंह के सुपुर्द किया गया।
बचाव टीम में जल पुलिस के राकेश गिरी, पीएसी तैराक भुवन सिंह, अमित कश्यप, नीरज बोरा, विजय सिंह, गोताखोर रविन्द्र कुमार एवं पीआरडी के सूरज शर्मा मौजूद रहे।

