जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 70 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।

खबर शेयर करें -

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 70 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।

टनकपुर (चम्पावत) । स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में रविवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की अंडर-14, अंडर-18 तथा ओपन वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में लगभग 70 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में ट्रायथलॉन-A में प्रीति जोशी प्रथम, इशिता बोहरा द्वितीय तथा हर्षिता तृतीय रहीं। ट्रायथलॉन-B में शिल्पी राणा प्रथम, अक्षया दुबे द्वितीय एवं महक तृतीय स्थान पर रहीं। ट्रायथलॉन-C में सीमा ने प्रथम, दिया ने द्वितीय तथा नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किड्स जैवलिन में महक प्रथम, सिंपी द्वितीय एवं जीविका तृतीय रहीं।

अंडर-14 बालक वर्ग में ट्रायथलॉन-A में सिद्धार्थ प्रथम, गौतम द्वितीय एवं कुश तृतीय रहे। ट्रायथलॉन-B में आर्यन मेहरा प्रथम, मयंक कुमार द्वितीय तथा अखिल सिंह महर तृतीय रहे। ट्रायथलॉन-C में मोहित सिंह प्रथम, ऋतिक अधिकारी द्वितीय एवं आरुष अधिकारी तृतीय रहे। किड्स जैवलिन में मोहित सिंह प्रथम, सिद्धार्थ सिंह द्वितीय तथा आरुष अधिकारी तृतीय रहे।अंडर-14 मिक्स 4×100 मीटर रिले में सिद्धार्थ, आर्यन, अक्षया एवं सिंपी की टीम प्रथम रही। नैना, मोहित, आरुष एवं शगुन की टीम द्वितीय तथा जीविका, हर्षिता, लव सिंह एवं सुशांत की टीम तृतीय स्थान पर रही।अंडर-18 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संजय सिंह प्रथम, आयुष तड़ागी द्वितीय एवं शोभित तिवारी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सरिता प्रथम, वंशिका द्वितीय तथा प्रीति तृतीय रहीं।

400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में संजय सिंह प्रथम, आयुष तड़ागी द्वितीय एवं शोभित तिवारी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सरिता प्रथम, रोशनी द्वितीय तथा प्रगति तृतीय रहीं। 1 किलोमीटर दौड़ में शिवा कुमार ने प्रथम, अंश निषाद ने द्वितीय तथा राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में बालिका वर्ग में गहना प्रथम, प्रीति द्वितीय एवं रोशनी तृतीय रहीं, जबकि बालक वर्ग में शिवा प्रथम, युगल द्वितीय तथा कृष्णा तृतीय रहे।ओपन वर्ग हाई जंप में लक्ष्मण सिंह प्रथम, राजीव द्वितीय एवं नितिन तृतीय रहे।ओपन मिक्स 4×100 मीटर रिले में शोभित, दीपिका, सरिता एवं अखिल की टीम प्रथम रही। संजय, सीमा, वंशिका एवं अंशुल की टीम द्वितीय तथा युगल, प्रीति, महक एवं प्रज्वल की टीम तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी तथा विशिष्ट अतिथि जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सचिव हर्ष एवं कोषाध्यक्ष धनंजय ने किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में बबीता शर्मा, नेहा, मोहन राणा, आकाशदीप, नरेंद्र, अंकिता बोहरा, भावना, प्रीति एवं रवीना सहित अन्य सहयोगियों ने किया। वहीं हीरा गिरी, दीपक एवं राकेश ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page