दुर्घटना को दावत दें रहे जर्जर हालत में खड़े पेड़ व झूलते बिजली के तारों के खौफ से निजात दिलाये जाने की मांग को लेकर सभासद काजल ने सीएम व एसडीओ विद्युत को दिया ज्ञापन।

बनबसा (चम्पावत)। बनबसा के वार्ड नंबर 05 में स्थित जर्जर एवं विशालकाय पेड़ दुर्घटना का सबब बने हुए हैं, जो तेज हवा या आंधी में कभी भी धराशायी हो सकते हैं, ऐसी दशा में बड़ी घटना घटने की सम्भावनाएं बलबती नजर आने लगी हैं। जिसको लेकर सभासद काजल रत्नाकर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ऐसे पेड़ो को कटवाये जाने की मांग की हैं। वहीं एसडीओ विद्युत को पत्र देकर झूलते तारों को हटाए जाने और बिजली के पोल लगाए जाने की मांग की हैं, ताकि अनहोनी दुर्घटनाओ की आशंका से निजात मिल सके।


