साँप के डसने से महिला की हालत बिगड़ी, समय पर उपचार से बची जान, समय पर अस्पताल पहुंचना बना जीवन रक्षक, डॉक्टरों की तत्परता से टला बड़ा खतरा।

खबर शेयर करें -

साँप के डसने से महिला की हालत बिगड़ी, समय पर उपचार से बची जान, समय पर अस्पताल पहुंचना बना जीवन रक्षक, डॉक्टरों की तत्परता से टला बड़ा खतरा।

टनकपुर (चम्पावत) । मंगलवार को ग्राम पंचायत बिचई निवासी 55 वर्षीय लीला देवी पत्नी श्री दल बहादुर सिंह को साँप ने डस लिया। महिला ने बताया कि उसे कोबरा सांप ने काटा था। घटना के बाद परिजन घबराए हुए अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। अस्पताल में तैनात डॉ. आफताब अंसारी की सूझबूझ और त्वरित चिकित्सकीय कार्रवाई से महिला की जान बच गई। समय पर एंटी-स्नेक वेनम सहित आवश्यक उपचार मिलने से महिला की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ।

डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि अस्पताल में स्नेक बाइट का मामला आया था, जिसका सफलतापूर्वक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि महिला अब पूरी तरह खतरे से बाहर है तथा स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया है। उपचार के दौरान नर्सिंग अधिकारी अंकिता, मोनिका तथा कम्पाउन्डर कर्मवीर आर्य भी मौजूद रहे। महिला के परिजनों ने चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page