शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश जारी, दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस और SDRF, अभी भी नहीं लगा सुराग, सीओ और कोतवाल की मौजूदगी मे चला अभियान।

खबर शेयर करें -

शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश जारी, दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस और SDRF, अभी भी नहीं लगा सुराग, सीओ और कोतवाल की मौजूदगी मे चला अभियान।

टनकपुर। शारदा नदी में सोमवार को डूबे दो युवकों की तलाश के लिए मंगलवार को भी व्यापक स्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत स्वयं मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी करते रहे।

पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में चौकी बूम, ठुलीगाड़ पुलिस, SDRF टीम, PAC की गोताखोर टीम तथा मृतकों के परिजनों और परिचितों द्वारा शारदा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि नदी के विभिन्न क्षेत्रों में गहन खोजबीन की जा रही है और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान सीओ निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं तथा उन्हें हर संभव सहायता और जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

पुलिस, SDRF और गोताखोरों की संयुक्त टीम युवकों की तलाश में पूरी गंभीरता के साथ जुटी हुई है। पूरे क्षेत्र की निगाहें रेस्क्यू अभियान पर टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page