भारत नेपाल सीमा पर करेंसी की तस्करी नाकाम, 03 नागरिकों से 1.76 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त।

खबर शेयर करें -

भारत नेपाल सीमा पर करेंसी की तस्करी नाकाम, 03 नागरिकों से 1.76 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त।

बनबसा (चम्पावत)। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 57वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल सितारगंज ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। सीमा चौकी बनबसा क्षेत्र में दो दिनों के भीतर की गई कार्रवाई में एसएसबी के जवानों ने 03 नागरिकों को पकड़ते हुए उनके कब्जे से कुल 1,76,000/- रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की है, जिसे अवैध रूप से सीमा पार ले जाया जा रहा था। शनिवार को नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध नागरिक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 76,000/- रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। इसी क्रम में रविवार को दो अलग-अलग मामलों में दो अन्य नागरिकों से 50-50 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई।

जब पकड़े गए नागरिकों से बरामद धनराशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वे कोई भी संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। नियमानुसार तीनों मामलों में बरामद भारतीय मुद्रा को सीज़र मेमो के अंतर्गत जब्त करते हुए सभी नागरिकों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग, बनबसा के सुपुर्द कर दिया गया।

इस दौरान सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक देबेन गोगई, सहायक उप-निरीक्षक जयपाल, सहायक उप-निरीक्षक हंसराज, आरक्षी गुलाब सिंह, आरक्षी प्रमोद सहित अन्य जवानों का योगदान सराहनीय रहा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page