खटीमा – माँ पूर्णागिरी धाम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दीपा देवी ने सीएम धामी से की शिष्टाचार मुलाकात, समिति के कार्यक्रमों की सात सूत्रीय लिस्ट सौपी, सीएम धामी ने दिया हर संभव सहयोग का भरोसा।

खबर शेयर करें -

खटीमा – माँ पूर्णागिरी धाम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर दीपा देवी ने सीएम धामी से की शिष्टाचार मुलाकात, समिति के कार्यक्रमों की सात सूत्रीय लिस्ट सौपी, सीएम धामी ने दिया हर संभव सहयोग का भरोसा।

खटीमा /टनकपुर (चम्पावत)। माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नगला तराई आवास में शिष्टाचार भेंट कर माँ पूर्णागिरी धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में शिष्टाचार भेंट के दौरान चर्चा कर समिति के कार्यक्रमों की सात सूत्रीय लिस्ट सौपकर सहयोग किये जाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समिति को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान दीपा देवी ने मुख्यमंत्री धामी से कहा कि आस्था के पवित्र धाम माँ पूर्णागिरी शक्तिपीठ क्षेत्र में समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने का काम किया जा रहा हैं। जिसमे उनकी टीम तन, मन से पूरी तरह समर्पित होकर कार्य कर रही हैं।माँ पूर्णागिरी तहसील क्षेत्र में समिति स्वच्छता, हरित वातावरण, प्लास्टिक मुक्त तीर्थ क्षेत्र, पॉलीथिन उन्मूलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए ठोस और दीर्घकालिक कदम उठा रही हैं, जिसमे जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग की नितांत आवश्यकता हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने माँ पूर्णागिरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर संभव सहयोग और आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

दीपा देवी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार, प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से माँ पूर्णागिरी धाम को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल तीर्थ क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी जनजागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page