हो रहें हैं विकास कार्य – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं में लगातार कार्य जारी, जनपद में तेज गति से किए जा रहे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं नोडल अधिकारी बृजवाल व विधायक प्रतिनिधि तिवारी।

खबर शेयर करें -

हो रहें हैं विकास कार्य – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं में लगातार कार्य जारी, जनपद में तेज गति से किए जा रहे विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं नोडल अधिकारी बृजवाल व विधायक प्रतिनिधि तिवारी।

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श जनपद की परिकल्पना को चरितार्थ करने हेतु लगातार जनपद में तेज गति से विकास कार्य जारी हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यारकुड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र सिमल्टा, आंगनबाड़ी केंद्र चौकी में हो रहे विकास कार्यों, क्लासरूम में टाइल लगवाये जाने, रंगरोगन आदि कार्यों का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल व विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने निरीक्षण किया।

नोडल अधिकारी ने बताया कि समस्त स्कूलों को हाईटेक बनाया जाएगा, टाइल लगवाना, रंग रोगन करना, नवीनीकरण करना, बच्चों के लिए पार्क इत्यादि की व्यवस्था करने के साथ-साथ स्मार्ट क्लासेस की व्यवस्था की जा रहीं हैं । छात्र छात्राओं को उचित पढ़ाई का माहौल उपलब्ध कराना ही हमारी प्राथमिकता है, जिसे पूर्ण करने हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं।

विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 281/2022 में जनपद के राजकीय प्राथमिक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रूपांतरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के नवीनीकरण के कार्य किए जाने हैं, शुरुआती चरण में 72 स्कूलों में कार्य किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त अन्य स्कूलों के कार्य हेतु भी एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं।

इस कार्य हेतु कार्यकर्ताओं, छात्र छात्राओं सहित सभी क्षेत्र-वासियों ने सूबे के मुखिया का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा चंपावत सुनील पुनेठा, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष चंपावत कविंद्र सिंह तड़ागी, मनमोहन सिंह बोरा, मुकेश महराना आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page