उपजिला अस्पताल टनकपुर में दो दिन में आठ सफल नेत्र ऑपरेशन, मरीजों को मिली नई रोशनी।

टनकपुर (चम्पावत)। उपजिला अस्पताल टनकपुर में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार सुदृढ़ होती जा रही हैं। इसी क्रम में बीते दो दिनों के भीतर अस्पताल में आठ मरीजों के सफल नेत्र ऑपरेशन किए गए। अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दीप्ति जोशी द्वारा अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग करते हुए इन ऑपरेशनों को पूरी सावधानी और कुशलता के साथ संपन्न किया गया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की हालत स्थिर है, और उन्हें आवश्यक दवाइयों के साथ नियमित चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। मरीजों और उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। आई सर्जन डॉ दीप्ति जोशी ने बताया नेत्र मितिक राकेश कुमार पाल और वार्ड व्वाय कर्मवीर आर्य द्वारा आपरेशन के दौरान लगातार सहयोग किया जा रहा है।

