हनुमान जयन्ती पर नगर पालिका की सख़्ती, सड़को पर उतरे अधिशाषी अधिकारी ऋषभ उनियाल, आदेश का उल्लंघन करने पर मीठ मांस की 9 दुकानों के चालान, ₹34 हजार का वसूला जुर्माना।

खबर शेयर करें -

हनुमान जयन्ती पर नगर पालिका की सख़्ती, सड़को पर उतरे अधिशाषी अधिकारी ऋषभ उनियाल, आदेश का उल्लंघन करने पर मीठ मांस की 9 दुकानों के चालान, ₹34 हजार का वसूला जुर्माना।

टनकपुर (चम्पावत) । हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा मीट-मांस की दुकानों को बंद रखने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन कुछ दुकानदारों ने इन आदेशों की अनदेखी करते हुए न केवल दुकानें खोलीं, बल्कि आसपास गंदगी भी फैलाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 दुकानदारों के खिलाफ चालान काटे। इस कार्रवाई के तहत कुल ₹34 हजार का जुर्माना वसूला गया, जिससे अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। इस आशय की जानकारी नगर पालिका प्रशासन से प्राप्त हुई।

अधिशाषी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने सख्त लहजे में कहा है कि धार्मिक आयोजनों और विशेष अवसरों पर जारी निर्देशों का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान अनुराधा यादव, प्रिया विष्ट, हेमंत टंडन, राकेश बाल्मीकि, राम रतन सहित अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page