देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की शाखा नगर पंचायत बनबसा का चुनाव संपन्न, प्रमोद अध्यक्ष और महेन्द्र बने महामंत्री।

खबर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की शाखा नगर पंचायत बनबसा का चुनाव संपन्न, प्रमोद अध्यक्ष और महेन्द्र बने महामंत्री।

बनबसा (चम्पावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की शाखा नगर पंचायत बनबसा का चुनाव आज बुधवार को वार्ड नंबर 5 की सभासद काजल रत्नाकर के कार्यालय में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।चुनाव में उपस्थित सभी कर्मचारियों की सहमति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, महामंत्री महेंद्र पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन, उपाध्यक्ष अभिषेक, संगठन मंत्री अरुण वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष – राजा वाल्मीकि, प्रचार मंत्री निखिल और संरक्षक राजपाल, विजयपाल, नन्हेंलाल को चुना गया।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमन कुमार के साथ ही रजत, सचिन, सौरभ, शिवम, सुनील, नीरज, मुकेश, अर्जुन, मिथलेश देवी, शानू देवी, रजनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया को सभी सदस्यों ने पारदर्शी, लोकतांत्रिक एवं अनुशासित बताया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page