गौवंशीयो की सेवा के साथ बनबसा में चेयरमेन रेखा देवी की अगुवाई में गोवर्धन पूजा महोत्सव का किया गया आयोजन।

खबर शेयर करें -

गौवंशीयो की सेवा के साथ बनबसा में चेयरमेन रेखा देवी की अगुवाई में गोवर्धन पूजा महोत्सव का किया गया आयोजन।

बनबसा (चम्पावत)। बुधवार को बनबसा के वार्ड नंबर 05 स्थित गौ सेवा उपचार केंद्र में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। गौशाला में गौवंशीयो की सेवा कर गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन चेयरमेन रेखा देवी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। यहाँ सभी ने गौ संरक्षण एवं सेवा के संकल्प को एक बार फिर से दोहराया।

इस दौरान चेयरमेन रेखा देवी, सभासद काजल रत्नाकर, लक्ष्मी कश्यप, मनोज कश्यप, अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री नरेश विश्वकर्मा, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर के अलावा अर्जुन, सौरभ, रोशन सहित क्षेत्र के तमाम गौ भक्त एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page