शानदार पहल – नये साल में माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति ने स्वच्छता अभियान का किया आगाज़, नया गोठ में चलाया सफाई अभियान।

खबर शेयर करें -

शानदार पहल – नये साल में माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति ने स्वच्छता अभियान का किया आगाज़, नया गोठ में चलाया सफाई अभियान।

टनकपुर (चम्पावत)। नववर्ष के अवसर पर माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देते हुए नया गोठ वार्ड नं 09 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की और कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया।

समिति अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया कि माँ पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग दें। अभियान के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र को लेकर जागरूकता संदेश भी दिए गए। स्थानीय नागरिकों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सहभागिता का आश्वासन दिया।

समिति अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया कि यह अभियान आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा, ताकि माँ पूर्णागिरी धाम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। इस दौरान सुनीता सक्सेना, आशा देवी, मंजू देवी, ममता देवी, संगीता देवी, पीहू सहित अनेक महिलाये मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page