जनभागीदारी से ‘हुड्डी नदी संरक्षण अभियान’ शुरू, बाढ़ सुरक्षा को मिलेगी मजबूती बाढ़ से सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: हुड्डी नदी चैनलाइजेशन कार्य शुरु”।
टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर क्षेत्र के छीनीगोठ से ‘हुड्डी नदी संरक्षण अभियान’ का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन तथा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की स्मृति में छीनीगोठ, आनंदपुर, चंदनी, बमनपुरी, पचपकरियाँ एवं देवीपुरा में चल रहे इस अभियान के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में नदी चैनलाइजेशन कार्य तेजी से शुरू हुआ है। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य हुड्डी नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ खतरे को नियंत्रित करना है। अभियान में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर भागीदारी निभाई।
मशीनों और श्रमिकों की मदद से नदी के प्रवाह को व्यवस्थित कर किनारों पर दबाव कम किया जा रहा है, जिससे कृषि भूमि, आवासीय क्षेत्रों और सड़कों को सुरक्षा मिलेगी। यह पहल जल संरक्षण और आपदा न्यूनीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।परियोजना के लिए खनिज न्यास निधि से ₹10 लाख स्वीकृत किए गए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्य को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।अभियान 6 से 9 अप्रैल तक विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं।
इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, जिला पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, उप जिलाधिकारी टनकपुर अनुराग आर्या, खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अन्य उपस्थित रहे।

