पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में समिति द्वारा टनकपुर के शारदा घाट में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, शारदा नदी को स्वच्छ बनाने का संकल्प जारी।

खबर शेयर करें -

पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में समिति द्वारा टनकपुर के शारदा घाट में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, शारदा नदी को स्वच्छ बनाने का संकल्प जारी।

टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम नें टनकपुर के पवित्र शारदा घाट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया, घाट के नजदीक कूड़ा, प्लास्टिक व घाट पर छूटे हुए कपड़ो को एक जगह पर एकत्रित कर सफाई अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष दीपा देवी से प्राप्त हुई।

समिति अध्यक्ष दीपा देवी नें बताया उनकी टीम द्वारा प्रत्येक रविवार को स्वच्छता संकल्प के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंनें बताया आज रविवार को सुनीता सक्सेना के नेतृत्व में शारदा घाट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जो आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान सुनीता सक्सेना के अलावा मंजू देवी, हीरा देवी, काली देवी, आशा देवी, मधु देवी, पूजा देवी, ओमवती देवी, भगवान देवी, सोनी देवी, ममता देवीऔर धनी देवी मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page