हादसा – टनकपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. फांसी के फंदे से झूलकर की इहलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी।

खबर शेयर करें -

हादसा – टनकपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. फांसी के फंदे से झूलकर की इहलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी।

टनकपुर (चम्पावत)। ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में सोमवार की रात एक 19 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते दुपट्टे से पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय युवती घर पर अपनी नानी के साथ अकेली थी, जब भाई बारात में जाने के लिए अपनी दुकान से घर पंहुचा तो उसने नानी से बहन के बारे में पूँछा, नानी ने ऊपर वाले कमरे में उसके होने की बात कहीं, ज़ब भाई ऊपर पंहुचा तो बहन फंदे से लटकी मिली। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा तत्काल युवती को फंदे से उतारकर उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. जितेंद्र जोशी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page