टनकपुर मे रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने से पहले विस्थापन की मांग को लेकर व्यापार मण्डल नें अध्यक्ष वैभव अग्रवाल के नेतृत्व मे रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

टनकपुर मे रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने से पहले विस्थापन की मांग को लेकर व्यापार मण्डल नें अध्यक्ष वैभव अग्रवाल के नेतृत्व मे रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन।

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को नगर उद्योग व्यापार मण्डल नें अध्यक्ष वैभव अग्रवाल के नेतृत्व मे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को सम्बोधित ज्ञापन टनकपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक केडी कापड़ी को सौंपा, जिसमें उन्होंनें रेलवे द्वारा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को उजाड़े जाने पर विरोध प्रकट किया। उन्होंनें आवश्यक होनें पर अतिक्रमण हटाने से पूर्व विस्थापन किये जाने की मांग की।

व्यापारियों नें कहा अमृत भारत रेल परियोजना के तहत सौंदर्यकरण होना वास्तव मे बेहतरीन पहल हैं, लेकिन अतिक्रमण का दंश प्रभावितों को हर पल विष पीने पर मजबूर कर रहा हैं। उन्होंनें कहा विगत 50 वर्षों से काबिज व्यापारियों को अगर यूँ ही उजाड़ दिया गया तो शहर का अस्तित्व ही लुप्त होनें के कगार पर पहुँच जाएगा।

उन्होंनें प्रभावित संभावित परिवारो को रोजी-रोटी से वंचित न किये जाने के साथ ही मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उजाड़ने से पूर्व विस्थापन व पुर्नवास की पुरजोर मांग की हैं।

इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडे, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा, विजेंद्र अग्रवाल, आनंद सरकार, संग्राम यादव, दिलदार, राकेश कुमार, सुनील बाल्मिकी, लक्ष्मी भट्ट, रामकिशोर कश्यप, शुभम राज, रविंद्र प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page