उत्तराखंड वन विकास निगम टनकपुर मे “आंतरिक परिवाद समिति” का हुआ गठन, दिव्या राना अध्यक्ष तो माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी बनी सदस्य, तमाम लोगों ने दी बधाई।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड वन विकास निगम टनकपुर मे “आंतरिक परिवाद समिति” का हुआ गठन, दिव्या राना अध्यक्ष तो माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी बनी सदस्य, तमाम लोगों ने दी बधाई।

➡️ दीपा देवी माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष के अलावा सीएमसी अध्यक्ष का भी निभा रहीं हैं दायित्व.

➡️दो साल लगातार नगर पालिका परिषद टनकपुर मे स्वच्छता की ब्रान्ड एम्बेसडर का दायित्व भी निभा चुकी हैं दीपा देवी.

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड वन विकास निगम के टनकपुर विक्रय प्रभाग में कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न की शिकायतों के निस्तारण हेतु “आंतरिक परिवाद समिति (ICC)” का गठन किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार इस चार सदस्यीय समिति की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सहायक लेखाकार दिव्या राना को सौंपी गई है, जबकि माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी को बाह्य सदस्य (समाज सेविका) के रूप में शामिल किया गया है।

समिति के अन्य सदस्यों में गीता जोशी (स्केलर) और आनंद सिंह राना (प्रधान सहायक) को नामित किया गया है। इस प्रकार समिति में तीन विभागीय सदस्य और एक बाह्य समाज सेविका को शामिल किया गया है, जो POSH एक्ट 2013 के प्रावधानों के अनुरूप है।

विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह समिति प्रभाग के अंतर्गत कार्यरत महिलाओं की कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की स्थलीय जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेगी।

➡️ दीपा देवी की सक्रिय भूमिका….

समिति की सदस्य बनीं दीपा देवी वर्तमान में माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष होने के साथ-साथ सीएमसी अध्यक्ष का दायित्व भी निभा रही हैं। इसके अलावा वे नगर पालिका परिषद टनकपुर में लगातार दो वर्षों तक स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर रह चुकी हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें समिति में बाह्य सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है।

इस समिति के गठन से कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वन विकास निगम मे आंतरिक परिवाद समिति का सदस्य बनने पर दीपा देवी को क्षेत्र के तमाम राजनैतिक, सामाजिक, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों, विद्यालय प्रबंधन समिति के अलावा स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page