श्रम विभाग द्वारा टनकपुर के गांधी मैदान में पंजीकृत मजदूरों को टूल्स किटों का किया गया वितरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया भरपूर सहयोग ।

खबर शेयर करें -

श्रम विभाग द्वारा टनकपुर के गांधी मैदान में पंजीकृत मजदूरों को टूल्स किटों का किया गया वितरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया भरपूर सहयोग ।

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को टनकपुर के गांधी मैदान में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत मजदूरों को टूल्स किटो व सामग्री का वितरण किया गया, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के मुख्य आतिथ्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के सहयोग से कार्यक्रम विधिवत पूर्ण हुआ। बताया जा रहा हैं कि 400 लोगों को सामान के टोकन्स का वितरण किया गया था, जिसमे से 366 मजदूरों को टूल्स किट व सामान वितरित किया गया।

इस दौरान श्रम विभाग से देवेश, सहायक पुष्पा सहित अन्य स्टाफ के अलावा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, वार्ड सभासद हसीब अहमद, दिलदार अली, दिनेश सक्सेना, चर्चित शर्मा, सब्या वाल्मीकि , योगेश, अधिकार मित्र पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल, इजहार अली, शमशाद बानो, बबीता पुनेठा, प्रो बोनो plv सुमन जोशी, रूमाना परवीन,भागीरथी बोहरा, मुन्नी जोशी आदि मौजूद रहे। श्रम विभाग द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रो द्वारा किये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

 

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page