तेंदुऐ का हमला – तेंदुए ने स्कूटी सवारो पर किया हमला, हमले में स्कूटी चालक व सवार दो लोग घायल, हादसे के बाद वन विभाग को दी गयी सूचना, गांव में डर का माहौल।

चम्पावत। चम्पावत जिले के बिरगुल के गांव तिमलानी बैंड पर बिरगुल गोली मार्ग में बुधवार की शाम तेंदुए ने स्कूटी सवार युवक गोली निवासी बिद्युत लाइन मेन श्याम सिंह पर घात लगाकर हमला कर दिया, हमले से स्कूटी चालक श्याम सिंह व स्कूटी सवार यशपाल सड़क पर गिर कर घायल हो गए। हादसे में श्याम सिंह के पैर एवं मुह में काफी चोटें आई हुई है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग को घटना की सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार गोली निवासी श्याम सिंह और यशपाल शाम करीब छ: बजे बिरगुल से अपने गांव गोली को जा रहे थे। तिमलानी बैंड पर उसी दौरान सड़क किनारे एक तेंदुए ने घुर्राते हुए उन पर हमला कर दिया । श्याम सिंह ने बताया कि तेंदुए में अचानक उनकी स्कूटी के ऊपर झपट पड़ा। जिससे वह बुरी तरह घबरा गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें संभाला। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना है जब दुकानों के पास इस तरह की घटना हुई हैं । इससे पहले कभी नहीं हुआ है। गांव में बच्चों और महिलाओं में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग को सूचना दे दी है ।

