टनकपुर में नये क्रेशर प्लांट लगाए जाने की मांग को लेकर माँ शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन।
टनकपुर (चम्पावत)। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर आगमन पर मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम के दौरान माँ शारदा खनन शक्तिमान यूनियन ने टनकपुर में एक और क्रेशर प्लांट खुलवाये जाने की मांग को लेकर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौपा। जिसमे खनन कारोबार और राजस्व बढ़ोत्तरी के लिए नए क्रेशर का खोला जाना नितांत आवश्यक बताया गया हैं। सीएम धामी ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए हैं।
यूनियन अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि अक्टूबर से जून तक खनन निकासी का कार्य किया जाना प्रस्तावित हैं, लेकिन कतिपय कारणों के चलते निकासी जनवरी में शुरू हों पाती हैं और क्रेशर में स्टोर क्षमता पूरी होने के कारण मई में ही खनन कार्य बंद हों जाता हैं, जिस कारण राजस्व का नुकसान तों होता ही हैं, वहीं खनन कारोबारियों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या गहराने लगती हैं। उन्होंने कहा टनकपुर में सिर्फ दो क्रेशर प्लांट हैं, जिनकी क्षमता वाहनो के अनुरूप नहीं हैं, इसलिए यहाँ पर तीसरा क्रेशर खोला जाना नितांत आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

