भाजपा प्रदेश मंत्री की उपस्थिति में टनकपुर में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन।

खबर शेयर करें -

भाजपा प्रदेश मंत्री की उपस्थिति में टनकपुर में सदस्यता अभियान को लेकर मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन

टनकपुर (चम्पावत)। भारतीय जनता पार्टी का दो सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू होनें जा रहा है, जिसको लेकर मंगलवार की शाम टनकपुर नगर पालिका के सामुदायिक भवन में प्रदेश मंत्री हेमा जोशी के मुख्य आतिथ्य व मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।

प्रदेश मंत्री हेमा जोशी नें कहा दो सितंबर से भाजपा का संगठन पर्व शुरू होनें जा रहा है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह बना हुआ है। इसी विषय को लेकर आज मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें सदस्यता अभियान में सभी नें अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है।

इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहताश अग्रवाल, मंडल महामंत्री शशांक गोयल, नारायण सिंह महर, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, सदस्य वन विकास निगम बोर्ड हरीश भट्ट, जिला मंत्री मान बहादुर पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, धर्मपाल आर्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल माजिद, गिरीश खर्कवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोoकमर, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी नरेन्द्र धामी, मंडल मंत्री लोकेंद्र मौनी, कुमुद जोशी, कलावती कापड़ी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव, विद्या जुकरिया, मधु कश्यप, हंसा जोशी इत्यादि उपस्थित रहे ।

कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री शशांक गोयल ने किया ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page