धूरा साधन सहकारी समिति लि. सूखीढांग के कृषकों का फसल आधारित बीमा दिलाये जाने की मांग कों लेकर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

धूरा साधन सहकारी समिति लि. सूखीढांग के कृषकों का फसल आधारित बीमा दिलाये जाने की मांग कों लेकर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन।

चम्पावत। शुक्रवार कों धूरा साधन सहकारी समिति लि. सूखीढांग के कृषकों का फसल आधारित बीमा दिलाये जाने की मांग कों लेकर अध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौपा । धूरा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी नें बताया क्षेत्र के किसानों द्वारा क़ृषि कार्य हेतु समिति के माध्यम से ऋण लिया गया था। काश्तकारों द्वारा ऋण लेकर अदरक, गडेरी, धान आदि की फसले लगायी जाती है। किसानों द्वारा इन फसलों का समिति के माध्यम से फ़सल बीमा कराया गया था, लेकिन अत्यधिक बारिश होने से किसानों की फसले खराब हो चुकी है, जिस कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बीमा कम्पनी से किसानों का बीमा दिलाये जाने की जिलाधिकारी से मांग की है।ज्ञापन में प्रेम सिंह बोहरा, सतीश, प्रताप सिंह, प्रकाश सिंह, हरीश चंद्र, इंद्रसिंह, मनोज चौड़ाकोटी, खष्टी देवी सहित तमाम ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page