गौरव के पल – लधियाघाटी का लाल बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर।
चम्पावत। लधियाघाटी क्षेत्र के भिगराडा गांव के होनहार युवा तेजस भट्ट ने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। तेजस भट्ट, भिगराडा निवासी एवं शिक्षक श्री कृष्ण चंद्र भट्ट तथा माता श्रीमती शीला देवी के सुपुत्र हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूरे लधियाघाटी क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए तेजस को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
परिजनों और शुभचिंतकों का कहना है कि तेजस की यह सफलता उनके परिवार के वर्षों के त्याग, मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट संस्कारों का प्रतिफल है। उनकी उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। सभी क्षेत्रवासियों ने लेफ्टिनेंट तेजस भट्ट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल सैन्य जीवन की कामना की है तथा माता श्रीमती शीला देवी के स्नेह और आशीर्वाद को उनकी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया है।
➡️ “चम्पावत वॉइस” परिवार की ओर से लेफ्टिनेंट तेजस भट्ट को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं……

