मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनपद में मानसून और पर्यटन सीजन के मद्देनजर सड़कों की सफाई, झाड़ी कटान और मलबा हटाने का कार्य जारी, सुरक्षित एवं सुचारु यातायात, पर्यटन तथा आगामी मानसून की दृष्टिगत कार्य जारी।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनपद में मानसून और पर्यटन सीजन के मद्देनजर सड़कों की सफाई, झाड़ी कटान और मलबा हटाने का कार्य जारी, सुरक्षित एवं सुचारु यातायात, पर्यटन तथा आगामी मानसून की दृष्टिगत कार्य जारी।

चम्पावत। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशानुसार जनपद में सुरक्षित एवं सुचारु यातायात, पर्यटन तथा आगामी मानसून की दृष्टिगत जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, मुख्य मोटर मार्गों व आंतरिक मार्गों की सफाई एवं झाड़ी कटान व कल्वर्ट (पुलिया) सफाई का कार्य निरंतर जारी है। इस व्यापक अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मानसून के दौरान भारी बारिश से कहीं भी जलभराव की स्थिति पैदा न हो, सड़कें बंद न हों और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ जनपद में आने वाले पर्यटकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसी क्रम में जनपद की विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग और आंतरिक सड़कों को पूरी तरह सुचारु रखने के लिए लोहाघाट आबादी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास नाली सफाई (ड्रेन क्लीनिंग) का कार्य संपन्न किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के बेलखेत से धौन खंड तक नाली सफाई और सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों के कटान का कार्य पूरा किया गया, जिससे सड़क पर विजिबिलिटी और सुरक्षा दोनों बेहतर हो सके।

सड़कों को सुचारु रखने के लिए मलबे (स्लिप) को हटाने का काम भी लगातार चल रहा है। इसके तहत चमदेवल से निडिल मोटर मार्ग, बांकू से सुल्ला मोटर मार्ग और धौन-दियूरी रोड से बाजोन मोटर मार्ग पर आए मलबे को हटाकर रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया गया है। इसके अलावा सिप्टी से आमकारिया मोटर मार्ग पर अतिरिक्त मलबे को हटाने और नालियों की सफाई का विशेष कार्य किया गया। प्रांतीय खंड, लोनिवि (PWD) चंपावत द्वारा मानेश्वर चौराहा-राजपुरा मुख्य मोटर मार्ग पर भी नाली सफाई और झाड़ी कटान का कार्य मुस्तैदी से किया गया। जनपद की अन्य सभी आंतरिक सड़कों पर भी नाली सफाई, झाड़ी कटान और कल्वर्ट की सफाई का काम लगातार जारी है ताकि आगामी वर्षाकाल में यातायात पूरी तरह सुरक्षित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page