आंदोलन – बनबसा में पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी, नगर में लगने लगे गंदगी के ढेर, पंचायत प्रशासन से एक दौर की वार्ता रही बेनतीजा।
बनबसा (चम्पावत)। नगर पंचायत बनबसा में कार्यरत पर्यावरण मित्रों का 13 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के चलते नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने लगे हैं।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा बनबसा के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी।
इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर, राजा राम, महेंद्र पाल, अर्जुन, विजयपाल, राजपाल, सोनी, नीलम, सानू, सोनी, ओमपाल वाल्मीकि, राजपाल, मिथिलेश, नीलम, लक्ष्मी, कमलेश, राजन सहित सभी पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

