बनबसा में 13 फरवरी को लगेगा बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत होगा आयोजन- रेखा देवी – अध्यक्ष नगर पंचायत।
बनबसा। नगर पंचायत बनबसा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रातः 09:30 बजे से एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर बनबसा-खटीमा हाईवे पर नैनीताल बैंक के सामने मैदान में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया जाएगा।
शिविर में राजस्व, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, आयुष, ऊर्जा, लोक निर्माण, पेयजल, वन, आपदा प्रबंधन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, गृह, चिकित्सा स्वास्थ्य, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, शिक्षा, सिंचाई, कौशल विकास एवं सेवायोजन सहित अनेक विभागों की सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही शिविर स्थल पर आधार कार्ड शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने क्षेत्र के समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनहितकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

