नशा हटाओ-जीवन बचाओ संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने कर्मचारी कालोनी वार्ड 6 में दीपावली पर लोगों को किया जागरूक।

खबर शेयर करें -

नशा हटाओ-जीवन बचाओ संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने कर्मचारी कालोनी वार्ड 6 में दीपावली पर लोगों को किया जागरूक।

टनकपुर (चम्पावत)। नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने कर्मचारी कालोनी वार्ड 6 में दीपावली पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया । संयोजक आर्य ने आओ! दीपावली पर दीप जलायें, नशे व जुएं से दूर हो जायें।’ ‘दीवाली पर यही है कहना, बुरे कामों से दूर है रहना।’ तथा जुआं किसी का ना हुआ, इसमें जीत ना हार। सर्वनाश का खेल है मिटे घर-बार।। आदि पोस्टरयुक्त स्लोगनों से क्षेत्रवासियों को जागरूक कर प्रकाश रूपी दीप जलाकर अंधकार रूपी बुराई को अपने जीवन से दूर करने का सामाजिक संदेश दिया।

इस अवसर पर सीमा, सोनम, मुस्कान, आकृति, नैना, मनोज गुन्नु, अक्षत, विनोद शिक्षा संस्कृति सभ्यता व नचिकेता आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page