टनकपुर में महिला सशक्तिकरण की नई पहल- सुप्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता माहरा करेंगी महिलाओं से संवाद, विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली पांच महिलाएं होंगी सम्मानित।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में महिला सशक्तिकरण की नई पहल- सुप्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता माहरा करेंगी महिलाओं से संवाद, विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली पांच महिलाएं होंगी सम्मानित।

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध एवं लोकप्रिय लोक कलाकार श्वेता माहरा आगामी 21 फरवरी शनिवार को टनकपुर में आयोजित महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में श्वेता माहरा महिलाओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सहभागिता, आत्मविश्वास तथा सांस्कृतिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन महिलाओं को अपने अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर विशिष्ट पहचान बनाने वाली पांच प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम के समापन पर श्वेता माहरा मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी तथा पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता करेंगी।

आयोजक मंडल के नितिन मंगला, अलप महर एवं मयंक पंत ने क्षेत्र की समस्त महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रेरक कार्यक्रम का हिस्सा बनें और महिला सशक्तिकरण की इस मुहिम को सफल बनाएं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page