समाजसेवी स्व. केशव भार्गव की पुण्यतिथि पर मरीजों को वितरित किए गए फल एवं पानी, उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया गया संकल्प।

खबर शेयर करें -

समाजसेवी स्व. केशव भार्गव की पुण्यतिथि पर मरीजों को वितरित किए गए फल एवं पानी, उनके पदचिन्हों पर चलने का लिया गया संकल्प।

टनकपुर (चम्पावत) । जय बालाजी कीर्तन मंडल के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय केशव भार्गव की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री राधा शरणम् सेवा समिति तथा जय बालाजी कीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल एवं पेयजल वितरित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. केशव भार्गव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे जीवनभर समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहे और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे। उन्होंने सदैव युवाओं को खेलों, सामाजिक सरोकारों तथा सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में स्व. भार्गव के पुत्र एवं प्रसिद्ध भजन गायक तथा श्री राधा शरणम् सेवा समिति के संस्थापक कपिल भार्गव ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस दौरान अनिल चौधरी, मनोज मित्तल, शिवराज साहू, चंद्रशेखर भट्ट, विक्रम चंद एवं अमन चंद सहित अन्य सदस्यों ने भी स्व. केशव भार्गव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में बताया गया कि श्री राधा शरणम् सेवा समिति पूर्व से ही समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं पीड़ित लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों का संचालन करती रही है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे। स्व. केशव भार्गव की स्मृति में आयोजित यह सेवा कार्य मानवता, परोपकार और समाज सेवा के प्रति उनकी सोच को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में देखा गया

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page