देश के 16 राज्यों से कैलाश मानसरोवर यात्रा का 50 सदस्यीय पांचवां दल पहुंचा टनकपुर, शारदा पर्यटक आवास गृह मे हुआ भव्य स्वागत, कुमाऊंनी लोकधुनों पर जमकर झूमें शिवभक्त, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को श्रद्धालुओं ने जमकर सराहा।

खबर शेयर करें -

देश के 16 राज्यों से कैलाश मानसरोवर यात्रा का 50 सदस्यीय पांचवां दल पहुंचा टनकपुर, शारदा पर्यटक आवास गृह मे हुआ भव्य स्वागत, कुमाऊंनी लोकधुनों पर जमकर झूमें शिवभक्त, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को श्रद्धालुओं ने जमकर सराहा।

टनकपुर (चम्पावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल सोमवार शाम शारदा पर्यटक आवास गृह टनकपुर पहुंचा । जहाँ टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार और माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे शिवभक्तो का माल्यार्पण व पुष्पवर्षा के साथ भव्य व दिव्य स्वागत किया गया। कस्तूरबा गाँधी आवसीय विद्यालय की छात्राओं और समिति के बच्चों ने कुमाऊंनी परिधान मे शिवभक्तो का तिलक लगाकर सम्मान किया। शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया दल में 16 राज्यों के कुल 50 तीर्थयात्री हैं, जिनमें 31 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया आंध्र प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड, उत्तराखण्ड से एक एक, दिल्ली से 2, गुजरात से 2, राजस्थान से 9, कर्नाटक से 6, केरल से 2, मध्यप्रदेश से 7, महाराष्ट्र से 4, तमिलनाडु से 4, उत्तर प्रदेश से 6, और तेलंगाना से 2 श्रद्धालु शामिल है।

उन्होंने बताया यात्रा दल में 68 वर्षीय दो महिला और तीन पुरुष सबसे वरिष्ठ तीर्थयात्री हैं, जो उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हैं। वहीं यात्रा दल के सबसे युवा श्रद्धालु 30 वर्षीय पुरुष तीर्थयात्री हैं, जो मध्य प्रदेश से हैं। दल के साथ दो लाइजनिंग ऑफिसर (एलओ) भी हैं, जो मध्य प्रदेश और हरियाणा से संबंधित हैं।

सोमवार शाम टनकपुर पहुंचने पर केएमवीएन की ओर से हमेशा की तरह यात्रा दल के ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयीं है । इसके बाद सभी तीर्थयात्री मंगलवार सुबह टनकपुर से अपने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेंगे । कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर टनकपुर में लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। प्रशासन, कुमाऊं मंडल विकास निगम तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से यात्रियों के स्वागत एवं सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जारी है।

इस दौरान शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी, टीआरसी से मनीष मेहरा, विवेक कुमार, बद्री राम, अवनीश कुमार, महेश कुमार, सूरज कुमार, अर्जुन राणा, बलवंत कुमार, संदीप आर्या, सुन्दर लाल, हुकम बोरा, महेश राम, पप्पू लाल और सरिता देवी मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page