24 घंटे में एक्शन: डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जलभराव की समस्या का हुआ समाधान, जलभराव की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को मिली राहत. जिलाधिकारी का जताया आभार।

खबर शेयर करें -

24 घंटे में एक्शन: डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जलभराव की समस्या का हुआ समाधान, जलभराव की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को मिली राहत. जिलाधिकारी का जताया आभार।

टनकपुर (चम्पावत)। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली, जब तहसील दिवस में उठाई गई जलभराव की समस्या का समाधान महज 24 घंटे के भीतर कर दिया गया। वार्ड नंबर 09 के मुख्य एवं संपर्क मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को राहत तब मिली, जब ग्राम बोरागोठ निवासी संजय पाठक ने तहसील दिवस में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर नालों की तलीछाड़ सफाई का विशेष अभियान चलाया। तेज़ी से की गई कार्रवाई के चलते मात्र 24 घंटे के भीतर ही जल निकासी सुचारु हो गई और क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिल गई। समस्या के त्वरित समाधान से संतुष्ट संजय पाठक सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की तत्पर कार्रवाई से आम जनता का विश्वास प्रशासन पर और मजबूत होता है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page