मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएम कैंप कार्यालय जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का लगातार किया जा रहा हैं आयोजन, नोडल अधिकारी ने आम जन से किया संवाद स्थापित।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएम कैंप कार्यालय जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का लगातार किया जा रहा हैं आयोजन, नोडल अधिकारी ने आम जन से किया संवाद स्थापित।

➡️ जनसेवा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है – मुख्यमंत्री

टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर टनकपुर के सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर एवं चंपावत में निरंतर जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा महिलाओं एवं आमजन से संवाद स्थापित कर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की योजनाओं, श्रम कार्ड की अनिवार्यता एवं उसके समय पर नवीनीकरण की जानकारी भी दी गई। आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कहा हमारी सरकार जनसंवाद, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page