टनकपुर के लाला चंभा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन का किया गया आयोजन, 01लाख 51 हजार की आर्थिक सहायता दी गयीं ।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के लाला चंभा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन का किया गया आयोजन, 01लाख 51 हजार की आर्थिक सहायता दी गयीं ।

टनकपुर (चम्पावत)। मंगलवार को लाला चंभा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत जयघोष के साथ किया गया। लाला चंभा राम के सुपुत्र संजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में रोहिताश अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जगदीश जोशी, व्यवस्थापक दरबान सिंह करायत और कोषाध्यक्ष मदन बोहरा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, शारीरिक कार्यक्रम के रूप में सूर्य नमस्कार तथा मलखम कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में सभी अभिभावकों को जानकारी दी गई।अभिभावकों से विद्यालय की गतिविधियों के संबंध में भी चर्चा की गई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजय अग्रवाल द्वारा विद्यालय को हॉल बनाने के लिए 01 लाख 51 हजार की सहायता की गई और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया गया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष मदन बोहरा द्वारा भी विद्यालय को आर्थिक सहयोग दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका किरन बिष्ट व शिक्षक केशर सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page