टनकपुर खटीमा हाइवे पर बाइक की टक्कर से पैदल राहगीर और बाइक सवार घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर।

खबर शेयर करें -

टनकपुर खटीमा हाइवे पर बाइक की टक्कर से पैदल राहगीर और बाइक सवार घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर।

टनकपुर। बुधवार को टनकपुर खटीमा हाइवे पर मॉर्निंग वॉक को निकले पैदल राहगीर से बाइक जा टकराई, बाइक की टक्कर से पैदल राहगीर और बाइक सवार दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हे घायल अवस्था में टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर दशा को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग छः बजे पैदल चलते राहगीर 38 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र सेत राम निवासी मनिहार गोठ टनकपुर जिला चंपावत को बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से पैदल चल रहे विनोद कुमार और स्वयं बाइक सवार 24 वर्षीय राजा बाल्मिकी पुत्र कृपाल सिंह निवासी घसियारा मंडी टनकपुर जिला चंपावत बुरी तरह घायल हो गए। दोनो घायलों को टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय लाया गया,जहां उनका उपचार शुरू किया गया। डॉ मानवेंद्र शुक्ल ने बताया दोनों की गंभीर दशा को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page