माँ पूर्णागिरी मेले में पवित्र शारदा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो महिला तीर्थयात्रियों सहित तीन लोगों कों पुलिस टीम ने बचाया।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरी मेले में पवित्र शारदा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो महिला तीर्थयात्रियों सहित तीन लोगों कों पुलिस टीम ने बचाया।

टनकपुर (चम्पावत)। शारदा स्नान घाट में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों ने दो महिलाओं सहित तीन श्रद्धालुओं कों नदी में डूबने से बचाया। पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार कों बचाव दल ने 30 वर्षीय अमित श्रीवास्तव पुत्र अरविन्द श्रीवास्तव निवासी गांव उझानी जिला बदायूं, 25 वर्षीय प्रवेश देवी पत्नी नेमचंद एवं 25 वर्षीय अनीता देवी पत्नी गोविंदा निवासी लालबाग काली कमली जिला मुरादाबाद कों नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में आकर डूबने से बचाया। पुलिस की बचाव टीम में हे.का. कपूर राणा, का.जावेद खान, का. मुकेश राणा, का. राकेश गिरी पीआरडी जवान सूरजशर्मा, गोताखोर रविन्द्र सिंह और का. दीपचंद्र मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page