सात सूत्रीय मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी, टनकपुर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले क्रमिक अनशन जारी।

खबर शेयर करें -

सात सूत्रीय मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी, टनकपुर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले क्रमिक अनशन जारी।

टनकपुर (चम्पावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा टनकपुर द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ चलाया जा रहा क्रमिक अनशन लगातार जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मंगलवार को क्रमिक अनशन पर आदर्श बाल्मिकी एवं संजू बाल्मिकी ने बैठकर आंदोलन को समर्थन दिया। अनशनकारियों ने सरकार से सात सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page