चल्थी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा: अज्ञात कारणों के चलते कार 50 मीटर सड़क से नीचे गिरी, एक बालक सहित चार लोग घायल, टनकपुर उपजिला अस्पताल मे उपचार के बाद तीन रेफर।

खबर शेयर करें -

चल्थी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा: अज्ञात कारणों के चलते कार 50 मीटर सड़क से नीचे गिरी, एक बालक सहित चार लोग घायल, टनकपुर उपजिला अस्पताल मे उपचार के बाद तीन रेफर।

टनकपुर (चम्पावत ) । चम्पावत जिले के चल्थी क्षेत्र स्थित शीशनगर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाँ एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए टनकपुर के उपजिला अस्पताल मे लाया गया। डॉ ज्ञानेश्वर यादव की टीम द्वारा उपचार कर तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कठायत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ हेड कांस्टेबल भूपेंद्र, कांस्टेबल कमल नाथ, कुलदीप एवं चंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को वाहन से निकालकर चौकी की गाड़ी से नौलापानी तिराहे तक पहुंचाया। वहां से 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया।

प्रारंभिक जाँच मे दुर्घटनाग्रस्त कार UK 03 A 2492 को चला रहे चालक को नींद की झपकी आना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा हैं। दुर्घटना मे भुवन पंगरिया (अमित) 36 पुत्र रमेश चंद पंगरिया, सुनीता (28) पत्नी भुवन चंद पंगरिया (अमित), श्रेयश (05) पुत्र भुवन चंद पंगरिया निवासी खेतीखान जिला चम्पावत और रोहित बोहरा (29) पुत्र रामसिंह बोहरा निवासी लोहाघाट जिला चम्पावत घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद भुवन चंद्र पंगरिया, रोहित बोहरा और श्रेयश को हायर सेंटर रेफर किया गया हैं, फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही हैं।

घायलों का उपचार करने वाली मेडिकल टीम मे डॉ ज्ञानेश्वर यादव,वार्ड व्वाय हैवरॉन, डॉ प्रभा जोशी मौजूद रहे वहीं सेवानिवृत डॉ वीके जोशी, पीआरडी दिनेश चंद्र तिवारी और 108 चालक मुकेश कुमार ने उपचार के दौरान सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page