उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ टनकपुर क्षेत्र का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नरेन्द्र पाल अध्यक्ष और गौरव गुप्ता बने मंत्री।
टनकपुर (चम्पावत)। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ, टनकपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय चुनाव रविवार को सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक जगदीश जोशी के विशिष्ट आतिथ्य मे आयोजित सभा में उपस्थित कर्मचारियों ने निगम के विशेष श्रेणी (संविदा) कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम में वर्षों से कार्यरत संविदा चालक, परिचालक एवं कार्यशाला कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए उनके नियमितीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए।
सभा में टनकपुर डिपो में पर्याप्त परिचालकों की नियुक्ति, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान तथा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए टनकपुर-डिपो की बसों का संचालन पुनः पूर्ववत शुरू करने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सकेगी।कार्यक्रम में उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मिश्रा व प्रदेश महामंत्री रामप्रीत यादव के अलावा तमाम पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा लंबित मांगों के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
➡️ 2026-27 के लिए घोषित प्रमुख पदाधिकारी…
सर्व सम्मति से ललित जोशी कार्यकारी अध्यक्ष, नरेन्द्र पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष, रमावती देवी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सतीश उप्रेती क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, गौरव गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री, कुनाल राठौर संगठन मंत्री, कुलदीप गुप्ता संयुक्त मंत्री, रोहित कुमार संयुक्त मंत्री, ज्ञान सिंह कोषाध्यक्ष, परवेज आलम प्रचार मंत्री, कृष्णा अधिकारी कार्यालय सचिव और कुशल प्रजापति संप्रेक्षक चुने गए।

