टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल को एसडीएम प्रमोद कुमार ने दिखाई हरी झंडी, 47 श्रद्धालु हुए पवित्र यात्रा के लिए रवाना।
➡️ टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल का भव्य प्रस्थान.
➡️47 कैलाश भक्तों को एसडीएम प्रमोद कुमार ने दिखाई हरी झंडी.
➡️ कैलाश यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दल ने टनकपुर से भरी उड़ान.

टनकपुर (चम्पावत)। आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल को गुरूवार को टनकपुर से उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने तिलक और पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों को भाव विभोर कर दिया। दल में शामिल 47 कैलाश भक्त “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष के साथ अपने पावन सफर पर निकले।

इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा के कुल 10 दल टनकपुर से होकर गुजरेंगे। आज दूसरे दल को रवाना किया गया है, जो अपने प्रथम पड़ाव के रूप में धारचूला पहुंचेगा।

प्रशासन की ओर से यात्रियों के स्वागत, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे। कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर टनकपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा आने वाले दिनों में शेष यात्रा दल भी इसी मार्ग से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।

