कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल पंहुचा टनकपुर, टीआरसी मे हुआ जोरदार स्वागत, दूसरे दल मे 34 पुरुष और 13 महिला शिवभक्त शामिल। गुरूवार को कैलाश यात्रा पर होंगे रवाना।

खबर शेयर करें -

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल पंहुचा टनकपुर, टीआरसी मे हुआ जोरदार स्वागत, दूसरे दल मे 34 पुरुष और 13 महिला शिवभक्त शामिल। गुरूवार को कैलाश यात्रा पर होंगे रवाना।

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड से होकर संचालित हो रही पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ शनिवार को टनकपुर से हो गया हैं । यात्रा का पहला 49 सदस्यीय दल शनिवार की शाम टनकपुर पहुँचा, जिन्हे रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया। अब यात्रा का दूसरा दल बुधवार की शाम टनकपुर शारदा पर्यटक आवास गृह मे पहुंचा , जिसमे 47 सदस्य मौजूद हैं। दल मे 34 पुरुष और 13 महिलायें शामिल हैं। इस आशय की जानकारी शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार से प्राप्त हुई।

टीआरसी मैनेजर मनोज कुमार ने बताया दल मे आंध्र प्रदेश से 02, दिल्ली से 05, गुजरात से 10, हरियाणा से 03, कर्नाटक से 01, मध्य प्रदेश से 04, महाराष्ट्र से 06, राजस्थान से 08, तेलंगाना से 01, उत्तर प्रदेश से 05 और उत्तराखंड से 02 यात्री शामिल हैं। यात्रा दल मे सबसे वरिष्ठ दो तीर्थयात्री 69 वर्ष के मध्य प्रदेश के निवासी हैं, जबकि सबसे युवा दो तीर्थयात्री 26 वर्षीय महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भगवान शिव के दर्शन और कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रति श्रद्धा हर आयु वर्ग के लोगों में समान रूप से विद्यमान है। प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया दल को कल सुबह उपजिलाधिकारी टनकपुर द्वारा धार्मिक यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इस दौरान माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी ने अपनी टीम के साथ शिवभक्तों का स्वागत किया तो वहीं कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय की छात्राओं ने कुमाऊनी संस्कृति से ओत प्रोत कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया, यश, यामिनी, महक के अलावा तमाम बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page