जीजीआईसी टनकपुर में पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के दिए महत्वपूर्ण टिप्स।

खबर शेयर करें -

जीजीआईसी टनकपुर में पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के दिए महत्वपूर्ण टिप्स।

➡️ पुलिस ने दिया सन्देश – “साइबर सुरक्षा – आपकी सतर्कता, आपकी सुरक्षा”.

टनकपुर (चम्पावत)। जनपद चम्पावत में साइबर अपराधों की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक टनकपुर चेतन सिंह रावत के निर्देशन में मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) टनकपुर में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सतर्क रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा संबंधित साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर, हेड कॉन्स्टेबल रामलाल, कॉन्स्टेबल हितेश वर्मा तथा महिला कॉन्स्टेबल शोभा जोशी भी उपस्थित रहे। पुलिस टीम ने सभी छात्र-छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page