टनकपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की करी कामना।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की करी कामना।

टनकपुर (चम्पावत)। खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अंतर्गत जिला स्तरीय एथलेटिक्स अंडर-16 एवं अंडर-21 बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में किया गया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा एवं जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश जोशी द्वारा किया गया।

एथलेटिक प्रशिक्षक मुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 16 वर्ग, 100 मीटर दौड़ में प्रथम – विकास कुमार, द्वितीय – अभिनव कुमार, तृतीय – अर्जुन कुमार, 800 मीटर में प्रथम – आयुष कुमार, द्वितीय – अमित राम, तृतीय – साहिल कुमार, 1500 मीटर में प्रथम – सोनू आर्या, द्वितीय – संदीप कुमार, तृतीय – करण कुमार, 3000 मीटर दौड़ में प्रथम – हिमांशु कुमार, द्वितीय – रोशन राम, तृतीय – हिमांशु प्रसाद, लॉन्ग जंप में प्रथम – शिवांश टम्टा, द्वितीय – हिमांशु कोहली, तृतीय – राहुल कुमार रहे।

अंडर-21 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम – विकास आर्य, द्वितीय – रोहित कुमार, तृतीय – प्रियांशु कुमार, 800 मीटर दौड़ में प्रथम – कपिल कुमार, द्वितीय – प्रियांशु, तृतीय – लक्ष्मण, लॉन्ग जंप में प्रथम – मुकेश, द्वितीय – हिमांशु, तृतीय – खुशाल राम, 1500 मीटर दौड में प्रथम – ललित कुमार, द्वितीय – मोहन, तृतीय – मोहित, 3000 मीटर में प्रथम – हिमेश, द्वितीय – हिमांशु, तृतीय – दिवांशु रहे

इस अवसर पर फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, ललित मोहन भट्ट, संग्राम सिंह यादव, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, हीरा, दीपक, राकेश एवं नितिन सहित अन्य प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page