टनकपुर में जरूरतमंद मजदूर परिवारों को सर्दी से राहत, श्री राधा शरणम् सेवा समिति ने बांटे कंबल व गर्म वस्त्र।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में जरूरतमंद मजदूर परिवारों को सर्दी से राहत, श्री राधा शरणम् सेवा समिति ने बांटे कंबल व गर्म वस्त्र।

टनकपुर (चम्पावत) ।नववर्ष के पहले दिन श्री राधा शरणम् सेवा समिति द्वारा टनकपुर रोखड़ क्षेत्र में रह रहे मजदूर परिवारों के बीच कंबल, टोपी, जुराबें व शाल वितरित कर मानवीय सेवा का अनुकरणीय कार्य किया गया। समिति अध्यक्ष कपिल भार्गव ने बताया कि खनन कार्य के दौरान उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में गरीब मजदूर परिवार रोज़गार की तलाश में क्षेत्र में आते हैं, जो खुले में पन्नियों के सहारे अपने परिवारों के साथ रहने को मजबूर होते हैं। कड़ाके की ठंड में जब घरों में रहने वाले लोगों को भी ठंड का अहसास होता है, तब इन मजदूर परिवारों की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।उन्होंने कहा कि राधा रानी की प्रेरणा से समिति द्वारा यह छोटा सा प्रयास किया गया है, ताकि जरूरतमंदों को सर्दी से कुछ राहत मिल सके। आने वाले समय में भी इन परिवारों के लिए जो भी सहयोग संभव होगा, समिति द्वारा निरंतर किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष ने जानकारी दी कि श्री राधा शरणम् सेवा समिति द्वारा चालीस दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ का अनुष्ठान भी चल रहा है, जिसके अंतर्गत 40 घरों में हनुमान चालीसा पाठ एवं राधा नाम संकीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता हेतु राधा रानी की कृपा से जो भी संसाधन उपलब्ध होंगे, उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता रहेगा।

 

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page