अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही – टनकपुर बैराज क्षेत्र में प्रशासन का बुलडोजर गरजा, छः अवैध दुकानें ध्वस्त, सरकारी ज़मीन पर किया अतिक्रमण तो खैर नहीं।

खबर शेयर करें -

अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही – टनकपुर बैराज क्षेत्र में प्रशासन का बुलडोजर गरजा, छः अवैध दुकानें ध्वस्त, सरकारी ज़मीन पर किया अतिक्रमण तो खैर नहीं।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर बैराज क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। एनएचपीसी टनकपुर की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने बैराज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

तहसीलदार जगदीश नेगी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 06 अवैध दुकानों को मौके पर हटाया गया। कार्रवाई को लेकर पहले से ही चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर प्रशासन ने यह कठोर कदम उठाया।किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सकी। प्रशासन की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने दो टूक शब्दों में कहा कि भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा और बैराज सहित अन्य सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। उन्होंने आमजन को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन कर अवैध निर्माण या कब्जा करने वालों पर बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई अमल में जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page